बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी युवजनसभा की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों, छात्रों, मजदूरों और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर 26 सितंबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. भारद्वाज ने युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट ने बताया कि धरने की सफलता के लिए विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर 26 सितंबर को धरना देगी युवजनसभा