Headlines

9 सितंबर को बरेली में सछास का ‘छात्र न्याय मार्च’, 32 करोड़ के टैक्स समेत 16 मांगों पर गरजेंगे छात्र।

समाजवादी छात्र सभा ने 9 सितंबर को बरेली में ‘छात्र न्याय आंदोलन’ का ऐलान किया है। सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण छात्र न्याय मार्च निकाला जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों पर रोक, 29 हजार प्राथमिक स्कूलों को बंद / मर्ज करने का फैसला, बरेली कॉलेज पर ₹32 करोड़ के टैक्स का बोझ, आजाद छात्रावास की बदहाली और लगातार फीस वृद्धि छात्र-विरोधी है।महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, सरकार को बहाल करना चाहिए और छात्रों से मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।सछास ने 16 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख हैं – छात्रसंघ चुनाव बहाली, 29 हजार स्कूल बंद करने का फैसला वापस लो, बरेली कॉलेज का 32 करोड़ टैक्स माफ हो, आजाद छात्रावास शुरू हो, फीस वृद्धि वापस हो, खाली पदों पर भर्ती, अग्निवीर योजना रद्द कर पक्की भर्ती, पेपर लीक पर सख्त कानून, अटकी छात्रवृत्ति जारी हो और UPSRTC में 75% स्टूडेंट बस पास। अविनाश मिश्रा ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन कलेक्ट्रेट से शासन तक तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *