राष्ट्र जगत संवाददाता
फरीदपुर, बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर करोड़ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में मंगलवार को मंदिर के पुजारी दलजीत बाबा ने अग्नि तपस्या की। यह तपस्या दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली। बताया जाता है कि दलजीत बाबा इससे पहले भी लगभग 20 से 25 छोटी अग्नि तपस्याएं कर चुके हैं, जबकि इस बार उन्होंने बड़ी अग्नि तपस्या का आयोजन किया।अग्नि तपस्या के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी, शिष्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बीच दलजीत बाबा ने अग्नि के मध्य बैठकर तप किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन पर बाबा बालक नाथ एवं भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा और आशीर्वाद है, जिसके बल पर वह यह तपस्या कर रहे हैं।भक्तों का कहना है कि बाबा बालक नाथ के इस दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के दुख-कष्ट दूर होते हैं तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने इसे बाबा बालक नाथ का सच्चा दरबार बताते हुए कहा कि यहां से कोई भी भक्त खाली झोली नहीं लौटता।कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी अंशुमन गौड़, सूरज पाल, परमजीत सिंह, सिंगरा सिंह, बलदेव सिंह, राजेंद्र बाबा, अनिल मौर्य, सत्येंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, संजीव यादव, जादू मास्टर, डॉ. अनिल, हरिश, देशराज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।


