Headlines

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

शाही। थाना शाही पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिहोर के पास से एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सन्ना पुत्र मो. शरीफ निवासी म्यूडी बुजुर्ग, थाना शाही, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक थाना शाही पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिहोर के पास एक व्यक्ति अवैध असलाह लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शाही में मुकदमा दर्ज किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *