Headlines

ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बरेली। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव कुनिया चचोरा निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र धर्मपाल बीती शाम मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को लेने फतेहगंज पश्चिमी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया गया कि रास्ते में मरुआ झाला के पास, थाना कटरा क्षेत्र की सीमा में, अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *