बरेली। तेज आंधी पानी में दीवार गिरने से बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए , घायलों को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।परिजनों ने बताया थाना किला क्षेत्र के स्वालेनगर लाइन पार नई बस्ती निवासी हैं गुरुवार की सुबह तेज आंधी पानी आने से पड़ोसी मनोहर की दीवार गिर गई जिसमें बच्चे सहित 4 लोग दब गए , घायलों में 45 वर्षीय पान कुमारी पत्नी होरीलाल , 12 वर्षीय डौली पुत्री होरीलाल, 5 वर्षीय परी पुत्री इंद्रजीत , 2 वर्षीय नायरा पुत्री इंद्रजीत घायल हो गए । घायलों को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर वैभव शुक्ला ने तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
स्वालेनगर में दीवार गिरने से बच्चे सहित 4 घायल , जिला अस्पताल में भर्ती