Headlines

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार।

बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पर्स में रखे 8,370 रुपये और 1,700 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 12:15 बजे गश्त के दौरान दीदारपट्टी यात्री शेड के पास हाईवे किनारे खड़ी संदिग्ध होंडा सिटी कार को चेक किया गया। कार में मंगतदीन पुत्र मुश्ताक खान निवासी पटियाला और परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी पटियाला, पंजाब बैठे मिले। तलाशी में भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डोडा हाईवे पर सोनू नामक व्यक्ति से खरीदा था और इसे पटियाला ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *