Headlines

इज्जतनगर के लाजपत नगर में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त संजीव मौर्या , अनिल शर्माबरेली ।

बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के इज्जतनगर स्थित लाजपत नगर इलाके में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने नगर आयुक्त संजीव मौर्या खुद बुलेट से मौके पर पहुंचे और वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार के भाई अनिल सक्सेना भी पहुंचे।नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।ये तस्वीरें बरेली के मिनी बाईपास स्थित लाजपत नगर की हैं, जहां बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।वहीं, नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब को भी जलनिकासी में बाधा की एक वजह बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नालियों के ऊपर अवैध रूप से स्लैब बना रखे हैं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आने से नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी को लेकर किए गए दावों के बावजूद जमीनी हालात में अभी तक कोई खास सुधार नजर नहीं आया है।फिलहाल नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लाजपत नगर में जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद लोगों को जलभराव से कितनी जल्दी राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *