RJYS NGO sarvjan samaj sahyog smaiti


सर्वजन समाज सहयोग समिति की स्थापना 2014 में की गयी है। सर्वजन समाज सहयोग समिति एक गैर सरकारी संगठन (NGO) जोकि अधिनियम 21.1860 के अधीन 2017 में पजीकृत हुआ। संस्था की स्थापना का मुख्य उददेश्य लोगों में सहयोग की भावना उत्पन्न कर समाज में फैली बुराईयों को दूर कर समाज और देश को विकसित करना है। छोटी मानसिकता जाति, धर्म से ऊपर उठकर मानव कल्याण और दीन दुःखा देश के विकास में सहयोग करना है।

सर्वजन समाज सहयोग समिति के प्रमुख उददेश्यः बेरोजगार युवाओं को संगठित कर जागरूक करना एवं उन्हें स्वरोजगार की स्थापना हेतु मार्गदर्शन करना। नशा उन्मूलन कार्यक्रम आदि चलाना,  राह से भटके हुए युवाओं को सही मार्ग पर लाना और उन्हें जागरूक करना,  युवा शक्ति का प्रयोग सही कार्यों में करना,  सामाजिक कार्यों में युवाओं की रूचि उत्पन्न करना। विभिन्न सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना एवं गरीब असहाय की सहायता करना। महिलाओं और युवतियों हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना,  उन्हें स्वाभिमानी और स्वावलम्बी बनाना,  सिलाई,  कढ़ाई,  बुनाई प्रशिक्षण फल संरक्षण,  कम्प्यूटर प्रशिक्षण, इंग्लिश स्पीकिंग,  व्यक्तित्व विकास आदि का प्रशिक्षण देना।  विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाना,  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाना,  शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाना। विभिन्न माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय,  प्रशिक्षण केन्द्र सहायता केन्द्र,  अस्पताल नशामुक्ति केन्द्र वृद्धाआश्रम,  महिला आश्रय सदन,  अनाथ आश्रम की स्थापना करना व उनका संचालन करना। निर्धन बालाकों हेतु निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना साथ में किताब कॉपी विभिन्न शिविर लगाकर लोगों की सहायता करना जैसे नेत्र चिकित्सा शिविर , पर्यावरण संरक्षण शिविर शिक्षा जागरूकता शिविर इत्यादि संस्था द्वारा उक्त उद्देश्यों की पूर्ती हेतु ग्रामीण क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों में अनेक कार्य किए और अनेक लोगों को लाभान्वित किया।

सहयोग समिति के अन्तर्गत समाज और देश के विकास हेतु गरीब और असहाय को सहयोग. समालो मानव कल्याण हेतु निम्नलिखित कार्यक्रमों के द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रजागरण युवा संगठन , बुक बैंक , राष्ट्र जागरण पत्रिका को अधिकृत किया गया है ।